कुमकुम भाग्य आज का एपिसोड
शिवांश का साथ , प्राथना की घर वापसी आना।।
प्राथना काबुल करने के बाद शिवांश को रिहा कर दिया जाता हैं पुलिस बताते हैं कि उसने जुर्म कबूल कर लिया है तब शिवांश सोचता है कि रौनक ओर स्मिता जवेरी ने शिकायत किए ओर खुद जुर्म कबूल कर लिये। पुलिस प्राथना की तरफ इशारा करते हुए कहता हैं कि जवेरी हाउस में लगाए गए आग उसने स्वीकार किया है। शिवांश प्राथना को देखकर चौक जाता हैं ओर उसके ऊपर गुस्सा करता हैं वह सफाई देते हुए कहती हैं कि शिवांश प्राथना को छुड़ा लेगा, खुद से भी ज्यादा भरोसा है। तनया यह खबर बुआ मां को बताती हैं वह खुश होती है और सोचती हैं कि प्राथना रंधावा हाउस कवि नही आय। कुछ देर बाद,शिवांश प्राथना को बचाने के लिए सबूत ढूंढने जवेरी हाउस जाता हैं वहां सीसीटीवी कैमरा देखता हैं जिसे पता चलता हैं कि दो लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर जवेरी हाउस को जलाया है। शिवांश यह देखकर सुकून महसूस करता हैं इसी दौरान वकील के पास जाता हैं उसे सबूत दिखाता हैं। शिवांश और वकील पुलिस के पास जाते है पुलिस यह सबूत देखते ही प्राथना को रिहा कर देते हैं। शिवांश प्राथना को लेकर रंधावा हाउस पहुंच जाता हैं बुआ मां प्राथना को देख गुस्सा करती हैं इसी दौरान शिवांश ओर प्राथना जेल से निकलने की खुशी में बुआ मां का आशीर्वाद लेते हैं।
रंधावा हाउस में सोनालिका प्रवेश करती हैं।
रंधावा हाउस के लोगों ने दुखों ओर काफी संकटों का सामना करते हुए शिवांश की जिंदगी की सुरक्षा के लिए बुआ मां घर में पूजा करवाती हैं। पंडित जी बताते हैं कि यह पूजा दोनों जोड़ो के लिए रहता हैं लेकिन बुआ मां को यह स्वीकार नहीं होता है क्योंकि वह प्राथना को घर की लक्ष्मी के रूप में नहीं अपनाई है। इसी बीच पूजा खत्म होते ही रंधावा हाउस में सोनालिका प्रवेश करती हैं ओर बुआ मां को गिफ्ट देती हैं लेकिन बुआ मां ओर तनया सोनालिका को ऐसे अचानक आते हुए देख चौक जाते हैं। सोनालिका शिवांश से मिलने की बुआ मां से जिद करती हैं तब पंडित जी ने उसे बताते हैं कि वह अपने कमरे में आरती दिखाने के लिए गया है। पर शिवांश कमरा में नहीं रहता हैं सोनालिका शिवांश को ढूंढते हुए बाहर आती हैं और वह देखती है कि शिवांश प्राथना को कुमकुम लगा दे रहा हैं जिसे देखकर गुस्सा करती हैं ओर दौड़ते हुए आती हैं ओर प्राथना को धक्का देते हुए थप्पड़ मारती हैं। जिसे शिवांश देख घबरा जाता हैं सोनालिका शिवांश से नाराज होती हैं शिवांश उसे समझाने कि कोशिश करता हैं पर सोनालिका कुछ समझाने कि तैयार नहीं होती हैं। तभी सोनालिका गुस्से में शिवांश पर बंदूक तानते हुए कहती हैं कि रंधावा परिवार के लोगों ने धोखा दिया हैं और धमकी भी देती हैं कि शिवांश को बर्बाद कर देंगे।
पायल ओर सोनालिका का दुर्घटना।।
सोनालिका गुस्से में रंधावा हाउस से निकलती हैं कुछ देर बाद बुआ मां उसे फोन करती है और उसे माफी मांगती हैं और घर आने को कहती हैं वह इनकार करती हैं लेकिन प्राथना को यह स्वीकार नहीं होता हैं तभी बुआ मां प्राथना को धमकी देती हैं कि अगर सोनालिका यहां नहीं रहेगी तो प्राथना भी नहीं रह सकती हैं। क्योंकि सोनालिका बहुत गुस्से में हैं शिवांश को बर्बाद या कुछ भी कर सकती हैं ओर यह बुआ मां को मंजूर नहीं है प्राथना को तना मारती हैं कि रंधावा हाउस में आते ही कुछ भी सही नहीं हो रहा हैं क्योंकि वह एब्सुगनी हैं। इसी दौरान रास्ते में सोनालिका का दुर्घटना पायल की गाड़ी से हो जाती हैं लोगो ने शिवांश को फोन करके बताते हैं शिवांश तुरंत सोनालिका के पास पहुंचता हैं ओर उसे अस्पताल पहुंचाता हैं।पायल डर जाती हैं और वहां से भाग जाती हैं लेकिन उसका पिक्चर लोगो ने ले लेते है ओर शिवांश को दिखाते हैं।
रौनक ओर शिवांश का सामना।।।
पायल घबराते हुए घर पहुंचती हैं कुछ देर बाद पायल के घर पुलिस पहुंचते हैं उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के साथ शिवांश भी मौजूद रहता हैं। पायल ओर केतकी पुलिस देखकर घबरा जाती हैं शिवांश बताता हैं कि सोनालिका का दुर्घटना पायल ने की है। तभी एक औरत ने थप्पड़ मारते हुए हथकड़ी पहनती हैं वह पुलिस को बताती हैं कि पायल ने किसी का नुकसान नहीं किया है। तभी शिवांश का सामना रौनक से होता हैं रौनक वकील के साथ पायल का घर आता हैं ओर उसे रिहा करवाता हैं। लेकिन शिवांश गुस्सा करता हैं ओर ठान लेता हैं कि रौनक ओर पायल का पर्दाफाश कर के ही रहेंगे। सोनालिका का तबियत बिगड़ता हैं और घर जाने कि जिद करती हैं बुआ मां उसे समझाती हैं। वही सोनालिका प्राथना को शिवांश के कमरे से निकाल फेंकती हैं उसे कहती हैं कि शिवांश सोनालिका का था और उसी का रहेगा। प्राथना रोते हुए मंदिर जाती हैं ओर अपनी जिंदगी की दुआ मांगती हैं तभी एक पड़ोसी का फोन आता हैं वह बताता हैं कि जवेरी हाउस में लगे आग का सीसीटीवी कैमरा है अगर चाहिए तो पैसा लेते आना वरना नहीं मिलेगा। प्राथना दौड़ते हुए उस पड़ोसी के घर जाती हैं ओर अपनी हार किराया पे देते हुए कैमरा लेती हैं।

.jpg)


0 टिप्पणियाँ