Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

स्मिता अस्पताल से स्वस्थ होकर घर आती हैं।।


कुमकुम भाग्य सीरियल मजेदार 

स्मिता अस्पताल से स्वस्थ होकर घर आती हैं।।।



इस एपिसोड में सुरभि कांति को फोन करके स्मिता की स्वस्थ खबर पूछती हैं कांति बताता हैं कि स्मिता अब ठीक हैं ओर अभी घर जा रहे हैं लेकिन कांति कहता हैं कि जवेरी हाउस जलकर पूरा राख हो गया। कांति रौनक पर भड़कते हुए परेशान होता हैं। तभी सुरभि कहती कि जवेरी हाउस हमारा घर नहीं बल्कि मंदिर था और जले हुए काफी समय हो गया है लेकिन सुरभि ने घर मरम्मत करवा दी है ओर अब घर पहले जैसा बन गया हैं। स्मिता सुनकर भावुक हो उठती है और उसकी आंखों में खुशी झलकती हैं ।


शिवांश को पुलिस ने आग के आरोप में गिरफ्तार किया।।।


उसी समय पुलिस शिवांश को आरोपी मानकर गिरफ्तार कर लेते हैं जवेरी हाउस में लगे आग ओर स्मिता जवेरी को जान से मारने कि कोशिश के आरोप हैं। पुलिस को सीसीटीवी कैमरा में दिखाया गया है शिवांश जवेरी हाउस में अकेला था जिसे इसका विरोध करता हैं ओर वह अपराधी घोषित होता हैं। पुलिस शिवांश से कहता हैं कि रौनक से दुश्मनी है पर स्मिता को निशाना बनाया एक जमीन को पाने के लिए घर ही जला दिया ओर अत्यधिक प्रभावशाली व्यक्ति होकर ऐसा काम करता हैं। शिवांश पुलिस की बातों को नजरअंदाज करता हैं इसी बीच क्रांति ओर रौनक स्मिता को घर लाते हैं स्मिता जवेरी हाउस को पहले की तरह देखती हैं और सुरभि को धन्यवाद देती हैं।


बुआ मां शिवांश से मिलने आती ओर उसे बचाव की कोशिशें करती हैं।।



बुआ मां शिवांश से मिलने पुलिस स्टेशन जाती हैं और पुलिस से बिनती करती हैं लेकिन पुलिस रोकता हैं और कहता हैं कि साथ में वकील आएगा तब ही मिलने के लिए दिया जाएगा। प्राथना पुलिस से कहती हैं कि शिवांश ने जवेरी हाउस में आग नहीं लगाए है क्योंकि प्राथना वही थी ओर वह जवेरी हाउस स्मिता से मिलने गई थी शिवांश तो एक कमरे में बंद था वह कैसे आग लगा सकता हैं। यह किसी का साजिश है और उसे फसाया जा रहा हैं शिवांश तो अपनी जान जोखिम में डाल कर स्मिता का जान बचाया है। वह ऐसा नहीं कर सकते हैं।


शिवांश जेल के अंदर होने से प्राथना परेशान होती हैं।।।


बुआ मां तनया ओर प्राथना शिवांश से मिलते हैं शिवांश प्राथना को देखकर भावुक हो उठाता हैं ओर दोनों के आंखों में एक दूसरे का झलक दिखाई देता हैं शिवांश को प्राथना से प्यार हो रहा हैं जिसे दोनों करीब आते दिखाई देते हैं बुआ मां यह सब देखकर जलन उठती हैं और तनया के ऊपर भड़कती हैं और वहां से चली आती हैं। तभी वकील जेल पहुंचता हैं और शिवांश को बताता हैं कि अगर जमानत हो भी गई तो समाज में नाम प्रॉपर्टी कैरियर कारोबार सब खंडित हो जाएगा और बदनाम भी हो जाएंगे। प्राथना यह सब बातें सुनकर घबरा जाती हैं ओर उसके मन में चिंता के कारण बन जाती हैं। प्राथना शिवांश को बचाने के लिए पुलिस के सामने स्वीकार करती हैं कि जवेरी हाउस में लगे आग लगाने की जिम्मेदार प्राथना है।


बुआ मां जवेरी हाउस जाती हैं।



इसी बीच बुआ मां जवेरी हाउस जाती हैं बुआ मां स्मिता को फटकारते हुए चेतावनी देती हैं कि अगर मेरे बेटे शिवांश का करियर नाम रुतबा बदनाम हुआ तो शिवांश का कसम स्मिता जवेरी का असली चेहरा परिवार को बताएगी जिससे जवेरी परिवार को हिला कर रख देगी इसलिए स्मिता बुआ मां के सामने नजर भी नहीं मिला सकती हैं क्योंकि इसका नजर मिलाने की हैसियत भी नहीं है। स्मिता शिवांश से नफरत करती हैं। लेकिन बुआ मां स्मिता को धमकी भी देती हैं कि स्मिता का अतीत बाहर आने में देरी नहीं लगेगी। स्मिता यह सुनकर घबरा जाती हैं और बुआ मां को घर से बाहर निकलने को कहती हैं। रौनक बुआ मां की बातों को उल्लंघन करता हैं जिसे बुआ मां रौनक को अपनी दायरे में रहने को

 बोलती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ