Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

प्राथना और पायल के बीच टेंशन।।।

 

आज का फुल एपिसोड कुमकुम भाग्य 


प्राथना और पायल के बीच टेंशन।।।



 प्राथना छुपकर पायल और रॉकी की बाते सुन रही थीं तभी पायल के पास केतकी का फोन आता हैं और वह बताती हैं कि प्राथना वही पर हैं और तुमलोग दोनों कि बाते सुन रही हैं तब पायल देखती हैं। रॉकी पायल को धमकी देकर वहां से निकल जाता है पायल प्राथना को आवाज देती ओर प्राथना पायल के पास चली जाती हैं। लेकिन प्राथना को पायल के बारे में कुछ शक हो जाता है। वह पायल से सीधे तौर पर पूछती कि क्या तुम्हारा और रॉकी के बीच कुछ रिश्ता है और ये सब रौनक को पता है। पायल घबरा जाती लेकिन पहले तो इंकार करती है, पर फिर धीरे-धीरे प्राथना के पास अपनी पुरानी गलतियाँ स्वीकार करती हैं। पायल यह बताती है कि रौनक से पहले मेरी जिंदगी में रॉकी था पर अब नहीं हैं वह रिश्ता बहुत ही हमारे लिए अपमानजनक और दुखद था, इसलिए हमने वो रिश्ता खत्म कर दिया तब पायल प्राथना से निवेदन करती हैं कि रौनक और उसके परिवार में से किसी को भी ना बताए। प्राथना पायल की बातों को सुन के हा तो बोल देती हैं पर विश्वाश नहीं करती इसलिए प्राथना पायल कि सच जानने कि कोशिश करेंगी।


रौनक, भावेश कि सच्चाई।।।



रौनक भावेश कि सच्चाई जान चुका है भावेश रौनक को समझाने की कोशिश करेगा लेकिन रौनक क्रोधित होकर उसे नहीं छोड़ने का निर्णय लेता हैं। मंदिर में एक महिला प्राथना से मिलती है और बोलती हैं अब सब ठीक हो जाएगा जो होना है होकर ही रहेगा प्राथना इन बातों को इग्नोर करके वहां से चली जाती हैं। थोड़ी देर बाद, रौनक प्राथना से मिलता हैं ओर भावेश का सच्चाई बताता है पर प्राथना अपनी परिवार कि मान सम्मान के लिए भावेश से यह शादी करना चाहती हैं। इन दोनों को बात करते हुए सीमा देख लेती हैं और प्राथना को डांटते हुए वहां से मंदिर ले जाती हैं।


प्राथना कि चिंता।।।



प्राथना उस महिला की बात याद करती है और रौनक कि तरफ देखते हुए पायल को भी देखती है ओर चिंतित में पड जाती है कि पायल कि हरकतों को रौनक और उसके परिवार वालों को पता चलेगा तो क्या होगा। इन स्थिति को लेकर प्राथना के मन में बहुत सारे उलझने ओर अपने भावनाओं को दबा कर रखने का सही मौके का इंतजार करेगी। तब ही पंडित जी बोलते हैं की दोनों का सिंदूर मंदिर में आशीर्वाद एक साथ होगा। तब ही वो महिला आ जाती और बोलती हैं ,प्राथना कि शादी भावेश से नहीं किसी ओर से लिखा हुआ तय है जो भाग्य में लिखा है और जल्द ही आने वाला हैं प्राथना ये सब बात सुन के घबरा जाती। सिंदूर मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए स्मिता लेते जा रही थी तब ही सिंदूर हवा से उड़ के प्राथना के माथे में आ जाता है और इसे अशुभ मानकर सबलोग मंदिर से चले जाते हैं।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ